{"_id":"673b9e85ed5f1b13f7055eb4","slug":"shopkeeper-dies-in-road-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-140137-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में दुकानदार की मौत
Tue, 19 Nov 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। गौरी बाजार मार्ग स्थित बनसप्ती चौराहा पर सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने मिठाई दुकानदार को टक्कर मार दिया। इसके बाद बोलेरो दुकानदार को सौ मीटर तक घसीटते हुए एक गुमटी से टकरा गई। घायल दुकानदार को सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
ग्राम पंचायत बेलकुंडा के बनसप्ती बाजार निवासी श्रीराम यादव 50 घर से 300 मीटर की दूरी पर मिठाई की दुकान खोल रखे थे। वह दुकान के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच बरातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि श्रीराम को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए एक गुमटी से जा टकराई। हादसे के बाद श्रीराम को बेहोशी की हालत में परिजन गौरी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी असरफी देवी, दो विवाहित बेटियां विमला और निर्मला और एक बेटा मनोज को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर सुनते ही परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी असरफी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।