{"_id":"659af3518a492c787407c984","slug":"shopkeeper-beaten-up-by-bigots-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-17019-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा, रंगदारी मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा, रंगदारी मांगने का आरोप
Mon, 08 Jan 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग पर है टूर एंड ट्रैवेल्स की शॉप
सलेमपुर। रामजानकी मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति की दुकान में शनिवार की रात दो बाइक पर सवार चार मनबढ़ युवक पहुंचे। आरोप है कि दुकान को अंदर से बंद कर दुकानदार को बुरी तरह से पिटाई की और दुकान के काउंटर व कंप्यूटर को तोड़ते हुए कुछ सामान भी उठा ले गए।
लार थाना क्षेत्र के डैनी गांव निवासी राहुल कुमार यादव ने तहरीर में बताया है कि शनिवार की रात रामजानकी मार्ग पर चोरडीहा पेट्रोल पंप के पास स्थित टूर एंड ट्रैवेल्स शॉप पर दो बाइक पर सवार चार मनबढ़ युवक पहुंचे। अंदर से दुकान बंद कर रंगदारी मांगते हुए तीन अंगुठी, मोबाइल फोन और लैपटॉप छीन लिए। काउंटर व कंप्यूटर को तोड़ दिए। ग्रामीणों ने आवाज सुनकर मनबढ़ युवकों को दौड़ाया, तो एक बाइक छोड़ भाग निकले। सूचना मिलने पर डॉयल 112 टीम व प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि एक बाइक को कब्जे में लिया गया है और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।