{"_id":"6022cb578ebc3e4b604284b9","slug":"shoes-and-socks-distributed-after-agitation-of-students-salempur-news-gkp3841197144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के प्रदर्शन के बाद प्रधानाध्यापक ने बांटे जूते-मोजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के प्रदर्शन के बाद प्रधानाध्यापक ने बांटे जूते-मोजे
विज्ञापन

सलेमपुर। एसडीएम के आदेश के बावजूद लार ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में अब तक जूते-मोजे नहीं दिए गए हैं। इससे नाराज विद्यार्थियों ने मंगलवार की सुबह स्कूल पर प्रदर्शन किया। खबर मिलने के बाद पहुंचे प्रधानाध्यापक ने बच्चों में जूता-मोजा वितरित किया।
हाल ही में एसडीएम के दौरा के बाद लार के बीआरसी में बच्चों के लिए आए जूता मोजा एक कमरे में बंद मिला था। जिसको लेकर एसडीएम ने बीईओ को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द इसे बच्चों के बीच वितरित करने का निर्देश दिया था। कुछ विद्यालयों में बांटा भी गया। लेकिन ब्लॉक के भेड़िहरवा टोला के प्राथमिक विद्यालय में एसडीएम के आदेश के बावजूद अब तक जूता-मोजा नहीं वितरित किया गया। इससे नाराज बच्चों ने मंगलवार को स्कूल पहुंच गए और प्रदर्शन किया। बाद में पहुंचे प्रधानाध्यापक कमलेश प्रसाद ने बच्चों को जूता मोजा वितरित किया। इस बाबत एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि आदेश के बावजूद अगर परिषदीय विद्यालय के किसी प्रधानाध्यापक ने लापरवाही बरती है तो इसकी जांच कराई जाएगी।