{"_id":"6003322f8ebc3e2e5a1f88d8","slug":"shobhayatra-reveals-salempur-news-gkp381193476","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शोभायात्रा निकाली
भटनी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए शनिवार को पूरे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रीराम की झांकी के साथ केसरिया पगड़ी बांध कर लोग पैदल शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगों के मुख्य मार्ग गुजरने के दौरान फूल बरसाकर नगरवासियों ने स्वागत किया गया।
राममंदिर निर्माण अभियान के सह प्रमुख प्रमोद मिश्र ने बताया कि यह यात्रा 15 जनवरी से 27 जनवरी तक चरणबद्ध ढंग से कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में टोली बनाकर जारी रहेगी। घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह किया जाएगा और लोगों से राममंदिर निर्माण में सहयोग मांगा जाएगा। उन्होंने राममंदिर निर्माण में प्रत्येक लोगों से सहयोग की अपील की। इसके पहले श्री राम मंदिर निर्माण शोभा यात्रा का झांकी शनिवार सुबह जलपा माता मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद मेन रोड,नुरीगंज,हतवा सहित नगर के विभिन्न मुहल्लों से गुजरा। शोभा यात्रा में जय श्रीराम के नारों से धरती और आकाश गुंजायमान हो उठा। इस दौरान संतोष कुमार, नागेंद्र कुमार, प्रचारक प्रवीण कुमार, हरिओम, नगर प्रमुख दीपक वर्मा, योगेश प्रजापति, अमित तिवारी, अशोक गुप्त, रमेश चंद्र वर्मा, विजय शंकर मद्देशिया, मोहन लाल गुप्त, अशोक वर्मा, विनोद दीक्षित, तेजप्रताप सिंह आदि शामिल रहे।