{"_id":"56fc134f4f1c1b257ef00259","slug":"sho-lying-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से झूठ बोल रहे थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी से झूठ बोल रहे थानेदार
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में थाने में पीड़ितों की शिकायत सुनने की बजाए कुछ थानेदार मलाई काट रहे हैं। जांच के नाम पर पीड़ित पक्ष को गुमराह किया जा रहा है। मामले में लेटलतीफी होते ही पुलिस केस दर्ज करने से इंकार कर दे रही है। ऐसे मामले की एसपी ने स्वयं क्रॉस चेकिंग कराई, तो कई थानेदारों के झूठ पकड़े गए। ऐसे में थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी ने पीली पर्ची को अनिवार्य कर दिया है। ताकि झूठ का सच सामने आ सके। इस आशय की जानकारी एसपी की ओर से जारी प्रेस नोट में हुई।
पुलिस कार्यालय में लगातार फरियादियों की संख्या बढ़ने पर एसपी प्रभाकर चौधरी ने शिकायतकर्ताओं के माध्यम से पड़ताल शुरू की। पता चला कि कुछ थानेदारों द्वारा पीड़ितों से प्रार्थना पत्र लेकर बिना पीली पर्ची दिए वापस कर दिया जा रहा है। उनके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे कई मामले जब एसपी के पास पहुंचे तो उन्होंने क्रॉस चेकिंग शुरू की। एसपी के पूछने पर थानाध्यक्षों की ओर से जबाब मिल रहा है कि अमुक व्यक्ति थाने में नहीं आया। जबकि पीड़ितों ने कई बार थाने के चक्कर काटने की बात बताई।
एसपी ने झूठ बोलने वाले थानेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जांच की बात कही। नए फरमान के बाद थानेदार अगर शिकायतकर्ता को बिना पीली पर्ची दिए वापस लौटाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसा ही मामला कुछ एकौना थाने का है। जहां पीड़ित को थानेदार ने ढाई माह जांच के नाम पर कई बार दौड़ाया। मंगलवार को जब पीड़ित एसपी के पास पहुंचा तो थानेदार की कलई खुल गई। कुछ इसी तरह खामपार में युवक पर चाकू से हमले के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि पीड़ित ने थाने में तहरीर दे रखी है।