फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sho lying SP

एसपी से झूठ बोल रहे थानेदार

Wed, 30 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 30 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
 Sho lying SP
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
देवरिया में थाने में पीड़ितों की शिकायत सुनने की बजाए कुछ थानेदार मलाई काट रहे हैं। जांच के नाम पर पीड़ित पक्ष को गुमराह किया जा रहा है। मामले में लेटलतीफी होते ही पुलिस केस दर्ज करने से इंकार कर दे रही है। ऐसे मामले की एसपी ने स्वयं क्रॉस चेकिंग कराई, तो कई थानेदारों के झूठ पकड़े गए। ऐसे में थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी ने पीली पर्ची को अनिवार्य कर दिया है। ताकि झूठ का सच सामने आ सके। इस आशय की जानकारी एसपी की ओर से जारी प्रेस नोट में हुई।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में लगातार फरियादियों की संख्या बढ़ने पर एसपी प्रभाकर चौधरी ने शिकायतकर्ताओं के माध्यम से पड़ताल शुरू की। पता चला कि कुछ थानेदारों द्वारा पीड़ितों से प्रार्थना पत्र लेकर बिना पीली पर्ची दिए वापस कर दिया जा रहा है। उनके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे कई मामले जब एसपी के पास पहुंचे तो उन्होंने क्रॉस चेकिंग शुरू की। एसपी के पूछने पर थानाध्यक्षों की ओर से जबाब मिल रहा है कि अमुक व्यक्ति थाने में नहीं आया। जबकि पीड़ितों ने कई बार थाने के चक्कर काटने की बात बताई।
विज्ञापन


एसपी ने झूठ बोलने वाले थानेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जांच की बात कही। नए फरमान के बाद थानेदार अगर शिकायतकर्ता को बिना पीली पर्ची दिए वापस लौटाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसा ही मामला कुछ  एकौना थाने का है। जहां पीड़ित को थानेदार ने ढाई माह जांच के नाम पर कई बार दौड़ाया। मंगलवार को जब पीड़ित एसपी के पास पहुंचा तो थानेदार की कलई खुल गई। कुछ इसी तरह खामपार में युवक पर चाकू से हमले के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि पीड़ित ने थाने में तहरीर दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed