{"_id":"65d791d33cc158638b0c564c","slug":"shivling-lost-from-temple-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119891-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गुलहरिया शिवमंदिर से शिवलिंग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गुलहरिया शिवमंदिर से शिवलिंग चोरी
Thu, 22 Feb 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव में स्थित प्राचीन शिवमंदिर में गाएब शिवलिंग संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत के वार्ड तीन शास्त्रीनगर में स्थित प्राचीन शिवमंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया है। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने गए तो इसकी जानकारी हुई। गुलहरिया गांव के रहने वाले अशोक कुशवाहा व राजवंश कुशवाहा ने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत तरकुलवा के गुलहरिया गांव में वार्ड तीन के शास्त्रीनगर में दो साल पुराना एक शिवमंदिर है। शिवमंदिर की हालत काफी जर्जर है। इसके चलते कनकपुरा गांव के पूर्व प्रधान ब्रह्मदेव कुशवाहा, वार्ड के सभासद मैनेजर कुशवाहा, लाल बिहारी कुशवाहा आदि की ओर से स्थानीय लोगों के सहयोग से शिवमंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। इसके कारण इन दिनों मंदिर में पूजा-अर्चन के लिए काफी कम संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते मंदिर परिसर में बाहरी लोगों, राजमिस्त्री और मजदूरों का आवागमन होता रहता है। बृहस्पतिवार को कोई श्रद्धालु मंदिर में पूजा करने गया तो देखा शिवमंदिर में स्थापित काले पत्थर का शिवलिंग गायब था। इसकी सूचना उसने आसपास के लोगों को दी।