{"_id":"65721253f7790f9db805fad4","slug":"shivas-gang-steals-from-trains-and-stations-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-14538-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किन्नर के वेश में भाई करता था रेकी फिर ट्रेनों और स्टेशन पर चोरी करता है शिवा का गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किन्नर के वेश में भाई करता था रेकी फिर ट्रेनों और स्टेशन पर चोरी करता है शिवा का गैंग
Fri, 08 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी और आरपीएफ पांच दिन से ढूंढ रही थी, कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस की पूछताछ में शिवा ने गैंग में शामिल दस से अधिक युवकों का बताया नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर किन्नरों की नकल उतारकर रेकी के बाद शिवा व उसके गैंग में शामिल युवक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। शहर में होने वाली चोरी की वारदातों में भी यह गैंग सक्रिय है। कोतवाली पुलिस शिवा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने गैंग में शामिल दस से अधिक युवकों का नाम बताया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
ट्रेनों और शहर में बढ़ी चोरी की वारदातों से कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की सक्रियता पर लगातार सवाल उठ रहे थे। दो दिन पहले जीआरपी ने कांशीराम आवास में रहने वाले अभिषेक को ट्रेन से चोरी किए गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था। अभिषेक ने पूछताछ में जीआरपी को शिवा के गैंग की जानकारी दी थी। तभी से जीआरपी, आरपीएफ शिवा की तलाश कर रही थी। इस बीच बृहस्पतिवार को शिवा कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई तो कई सनसनीखेज खुलासे हुए।
पुलिस को शिवा ने बताया कि ट्रेनों और शहर में चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व नकली किन्नर रेकी कर गैंग के सड़कों को सूचना देता है। उसके बाद गैंग में शामिल युवक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। ट्रेनों के अलावा शहर के सूने मकान और बाइक चोरी की घटनाओं में भी शिवा के गैंग के सदस्यों के शामिल होने की आशंका है। हालांकि पुलिस अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन
-- --
शिवा मेरा भाई है, उससे तंग आ चुके हैं घर वाले
किन्नर की नकल उतारने वाला युवक और कांशीराम आवास में रहने वाली कई महिलाएं बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची थी। किन्नर का रूप धरे युवक ने बताया कि शिवा मेरा छोटा भाई है। उसकी एक साल पूर्व शादी हुई है। वह पहले कबाड़ का धंधा कर अच्छे रुपये कमाता था। शादी होने के बाद से ग्रुप बनाकर ट्रेनों में चोरी करने लगा। वह नशे का आदी हो गया है। बार-बार पुलिस घर पर जा रही थी। पूरी बात जानने के बाद मैने पुलिस से शिवा को पकड़वाया है। इसलिए वह चोरी से पहले रेकी करने का आरोप लगा रहा है। घर वाले भी उसकी आदत से परेशान हैं। मैं ट्रेन में नहीं मांगता हूं, गांवों में घूमकर बधाई गाता हूं।
-- --
कांशीराम आवास में होता है जुआ, बिकती है अवैध शराब, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
सूत्रों के अनुसार, कांशीराम आवास में जुआ खेलने और अवैध तरीके से शराब बिकने का धंधा चलता है। किन्नर का रूप धरे युवक के साथ कोतवाली पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि आवास में अराजकता चरम पर है। जिसके के नाम से कमरा आवंटित है। वे लोग अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को किराए पर दे दिए हैं, जो लोग नहीं रहते हैं उनके आवास का ताला तोड़कर युवक जुआ खेलते हैं और सूचना देने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती। उच्चाधिकारियों को बताने पर पुलिस जाती है और कुछ युवकों को पकड़ लाती है। आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से कांशीराम आवास इलाके में अवैध कार्य होते हैं। रात में लग्जरी गाड़ियां भी आवास पर पहुंचती हैं।
-- -- -- -
शिवा के बाद अब गुरु की तलाश में जुटी जीआरपी
जीआरपी एसओ सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि शिवा के गैंग में गुरु नाम का युवक शामिल है। वह चलती ट्रेन से चोरी कर सामान लेकर उतर जाता है। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रेनों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं इसलिए कांशीराम आवास से बीआरडी पीजी तक सादी वर्दी में जीआरपी के सिपाहियों की रेलवे लाइन के किनारे ड्यूटी लगाई जाती है।
-- --
कांशीराम आवास के रहने वाले युवकको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कई युवकों का नाम सामने आए हैं। उन्हें या घर वालों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। युवकों पर चोरी की घटनाओं में शामिल होने का संदेह है। कांशीराम आवास में रहने वाले लोगों पर पुलिस की नजर है। -श्रीयश त्रिपाठी सीओ सिटी
-- -- -- -- -- -- -- --
शिवा की तलाश में जीआरपी की टीम ने कई बार दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। जानकारी मिली है कि शिवा कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा है। ऐसे शातिर चोरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। शिवा के साथी गुरु की तलाश चल रही है। - सुधाकर उपाध्याय जीआरपी एसओ देवरिया