फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shivani, Sonam and Smita topped the race

Deoria News: दौड़ में शिवानी, सोनम और स्मिता अव्वल

Sat, 15 Feb 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Shivani, Sonam and Smita topped the race
रुद्रपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना के हीरक जयंती वर्ष पर नोडल केंद्र रामजी सहाय पीजी कॉलेज में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिसमे छात्रों ने दौड़ और कुश्ती में अपना दमखम दिखाया। अव्वल प्रतिभागी गोरखपुर में हीरक जयंती पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो.बृजेश कुमार पाण्डेय ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। प्राथमिक विद्यालय के स्तर पर आयोजित स्पून रेस में प्राथमिक विद्यालय कुकुरिहा के छात्र ओम राजभर, अमृता राजभर और रितिका ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैग रेस में प्राथमिक विद्यालय कुकुरिहा के छात्र आयुष, रितिका और अमृता विजयी रही। लंबी कूद माध्यमिक बालिका वर्ग में शिवानी यादव, स्मिता सिंह और सोनम यादव ने प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। सौ मीटर की दौड़ माध्यमिक बालिका वर्ग में शिवानी यादव, सोनम यादव और स्मिता सिंह विजयी रही। बालिका वर्ग दो सौ मीटर की दौड़ में शिवानी यादव, सलोनी राजभर और रोशनी यादव ने जीत दर्ज की। स्नातक महिला वर्ग लंबी कूद में निशा मौर्य, सोनम निषाद,और दीप शिखा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग दौड़ में शिव कुमार साहनी, रितेश नायक और हिमांशु गिरि आगे रहे। स्नातक महिला वर्ग सौ मीटर की दौड़ में निशा मौर्य, सबाना खातून और निकिता सिंह विजेता बनी। स्नातक पुरुष वर्ग 500 मीटर की दौड़ में सिद्दार्थ पांडेय, अखिलेश यादव और जय हिंद यादव ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय,और तृतीय स्थान प्राप्त पाया। महिला वर्ग कुश्ती 62 किलोग्राम में नेहा यादव, 49 किलोग्राम में निशा मौर्य और किलोग्राम 50 में शबाना खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद उपेंद्र निषाद, किशन गौंड और नीरज गुप्ता ने विजयी रहे। खो -खो महिला वर्ग में रामजी सहाय पी जी कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा। शतरंज महिला वर्ग में सेजल चौरसिया तथा पुरुष वर्ग में योगेश कुमार गुप्त विजेता बने। इस अवसर पर प्रो. संतोष यादव,डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा,डॉ. विमल कुमार,डॉ. शरद वर्मा,डॉ. अजय पांडेय,डॉ सुधीर श्रीवास्तव,डॉ. रेखा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed