फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shiv procession took place with musical instruments, tableaux enthralled the mind

Deoria News: गाजे-बाजे के साथ निकली शिव बरात, झांकियों ने मोहा मन

Tue, 25 Feb 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shiv procession took place with musical instruments, tableaux enthralled the mind
​शिव बरात में निकाली गई झांकी। संवाद 
देवरिया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को उल्लास और भक्ति भाव के साथ शहर में शिव बरात की शोभायात्रा निकली। सोमनाथ मंदिर समिति के तत्वावधान में पेड़ा गली स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन से इसका शुभारंभ हुआ। जगह-जगह इसका स्वागत किया गया। शिव के गणों सहित अन्य झांकियों ने रास्ते भर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया।
विज्ञापन

शिव बरात पेड़ा गली से आरएलवीएल तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड, रेलवे पुलिस चौकी, अबूबकर नगर, अमन गेट, अमर ज्योति चौराहा से कसया ढाला, सिंधी मिल, श्याम मंदिर, जमुना सदन होते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचीं। यहां पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इसके पूर्व शहर के रेलवे पुलिस चौकी, अमन गेट, तहसील रोड, नगर पालिका रोड पर शिव भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में मंदिर के महंत भोला गिरी, श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर के महंत जयप्रकाश मिश्रा, मार्कंडेय गिरि, कमलेश गोंड, जगदंबा यादव, अखिलेश शुक्ला, करन, मनोज कुमार शर्मा, विश्वजीत, राजकुमार गोंड, सूरज मद्धेशिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed