फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shiv barat in deoria

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शहर में निकली शिव बारात

Wed, 19 Feb 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
shiv barat in deoria
बाबा सोमनाथ सेवा समिति के तरफ से शहर में निकाली गयी शिव बारात। - फोटो : DEORIA
हर-हर महादेव के जयघोष से निकली शिव बरात
विज्ञापन

हर प्रमुख मार्ग से गुजरी यात्रा में विभिन्न झांकी व नाचते-गाते शिव के गण रहे आकर्षण के केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्री बाबा सोमनाथ सेवा समिति की ओर से बुधवार को धूमधाम से शहर में शिव बरात निकाली गई। दोपहर में नागरी प्रचारिणी सभा गेट से हर-हर महादेव के जयघोष साथ निकली बरात प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते भर नाचते-गाते एवं अपने रूप रंग व आकार से शिव के गण व विभिन्न देवताओं की झांकी एवं काशी का डमरू समूह आकर्षण के केंद्र बने रहे।
झांकी में आगे-आगे चल रहे हाथी, ब्रह्मा-विष्णु व महेश, हनुमान, राधा-कृष्ण, विष्णु-लक्ष्मी की झांकी तथा काशी से आया विशेष डमरू बजाते युवाओं के समूह ने शहरवासियों को खूब रोमांचित किया। सैकड़ों महिला, पुरुष, युवक व युवतियां भगवान शिव के बराती बने। कोतवाली रोड, डीएम आवास, सिविल लाइंस, कचहरी चौराहा, राघवनगर, कोऑपरेटिव चौराहा, नगरपालिका रोड, मालवीय रोड, सुर्तीहट्टा, मोहन रोड, सब्जी मंडी, अमर ज्योति चौराहा, कसया ढाला, श्याम मंदिर होते हुए सोमनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह शिव भक्तों ने झांकियों की आरती व माल्यार्पण करने के साथ भी बरातियों का भी स्वागत किया। मंदिर पहुंचने के बाद बरातियों में प्रसाद का वितरण हुआ। बरात के जुलूस में संरक्षक अशोक अग्रवाल, कृष्णमोहन गुप्ता, शक्ति गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, शिव गोयल, शंकरलाल सरावगी, शंखलाल सराफ, पवन मोदनवाल, शंकर लाल डायमंड, ओमप्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश मद्धेशिया, पुरुषोत्तम मरोदिया, कमलेश मित्तल, भोला गिरी, रंजीत गिरी, बलराम गिरी, कैलाश पांडेय, सोमनाथ, प्रकाश मिश्रा, अमित, दिनेश, राकेश, मोनू, गुड्डू, कृष्णा वर्मा, भोलू, विकास, रामकुमार, आनंद गोपाल अग्रवाल, रविकांत मणि, अमित मोदनवाल, हेमंत बुड़ाकिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
मेला मालिक के साथ दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने मेला मालिक के साथ बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर शिवरात्रि मेले में झूला और मौत का कुआं चलाने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया। दुकानदारों के अनुसार प्रशासन सुरक्षा के नाम पर उनकी रोजी-रोटी बंद कर रहा है। उन्होंने बृहस्पतिवार तक अनुमति नहीं मिलने पर मेले में दुकान बंदकर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला मालिक कादंबरी सिंह ने कहा कि प्रशासन सुरक्षा कारणों का बहाना कर अनुमति देने में हीलाहवाली कर रहा है। तमाम दुकानदार कर्ज लेकर मेले में दुकान लगा रहे हैं। ऐसे में प्रशासन उनकी दुकान हटाकर उनके साथ नाइंसाफी कर रहा है। ऐसा हुआ तो शिवरात्रि के दिन सैकड़ों दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर धरना देंगे। प्रदर्शन करने वाले दुकानदारों में राकेश यादव, शिवानंद, भीम, शिवदान गिरि, सुनील भारती, इंद्रदेव मौर्य, नीरज कुमार, नित्यानंद, गौरीशंकर, उमेश, शिवाकांत, अरविंद पटेल आदि रहे। इस बाबत एसडीएम संजीव उपाध्याय ने कहा कि झूला लगाने को सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग और पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही अनुमति मिलेगी।
फोटो समाचार
दीपोत्सव में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
बरहज। क्षेत्र के तिलौली गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने घी के दीपक जलाया। गंगा-जमुुनी तहजीब देखने को मिली।

तिलौली गांव में युवाओं ने दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। उत्सव में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कथावाचक पंडित कौशल तिवारी ने कहा कि दीप से दीप जलाने की प्रक्रिया प्राचीन काल से चली आ रही है। जो एकता का परिचायक है। मौके पर अविनाश तिवारी, रमाशंकर तिवारी, नियाज अहमद, सेराज अहमद, रामगोविंद, नवनाथ तिवारी, रामकृष्ण यादव, रामकेवल प्रसाद, रामप्रीत वर्मा, रामसेवक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed