फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shalimar-Gorakhpur Express arrives seven hours late, passengers upset

Deoria News: शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस सात घंटे लेट से पहुंची, यात्री परेशान

Thu, 19 Mar 2026 03:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Shalimar-Gorakhpur Express arrives seven hours late, passengers upset
मथुरा–छपरा एक्सप्रेस आज कानपुर–देवरिया के बीच निरस्त
विज्ञापन

पिवकोल–लार समेत कई सेक्शनों पर चल रहा कार्य, कई ट्रेनें लेट
भटनी। रेलवे के विभिन्न स्थानों पर चल रहे कार्यों के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। बुधवार को शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब सात घंटे विलंब से पहुंची, इसके अलावा छह ट्रेनें भी विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मथुरा -छपरा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को कानपुर से देवरिया के बीच निरस्त रहेगी।
रेलवे की ओर से यात्री सुविधा बढ़ाने और सुरक्षा को लेकर विभिन्न जगहों पर ट्रैक और ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य कराए जा रहे है। इससे गोरखपुर -छपरा और वाराणसी रूट की ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। बुधवार को शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस सात घंटे, लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पांच घंटे, अयोध्या कैंट-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस तीन घंटे, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, संभलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस एक घंटे और कर्मभूमि एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे की देरी से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशनों पर पहुंचीं। ट्रेनों के लेटलतीफी से पूरे दिन यात्री परेशान रहे। वहीं पिवकोल-लार रेलवे स्टेशनों के बीच डबलिंग कार्य के चलते पहले ही भटनी -बरहज पैसेंजर व वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 25 मार्च तक निरस्त है। इसके अलावा मथुरा-छपरा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को कानपुर और देवरिया के बीच निरस्त रहेगी। यह ट्रेन कानपुर से प्रयागराज, वाराणसी और मऊ होते हुए भटनी पहुंचेगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि पिवकोल-लार रेलवे स्टेशन के अलावा कई स्थानों पर निर्माण और रखरखाव कार्य चल रहा है, जिसके चलते ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed