फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shakir became president and minister Balram

बलराम अध्यक्ष और शाकिर बने मंत्री

Mon, 26 Sep 2016 10:49 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 26 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव सोमवार को गहमागहमी के बीच हुआ। बलराम यादव अध्यक्ष, अभिषेक यादव उपाध्यक्ष, शाकिर अली महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री शैलेष गौतम विजयी बने। संयुक्त मंत्री पद पर सुंदर दुबे निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से ही माहौल में सरगर्मी रही। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान के लिए जोर शोर से लगे रहे। कॉलेज के बाहर पुरवा चौराहा से लेकर एआरटीओ तक प्रत्याशी और उनके समर्थन छात्रों को अपने पक्ष में करने के लिए हाथ जोड़ते नजर आए। सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद रही। दोपहर बाद मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन


चक्रों की गिनती में जीत की जानकारी मिलने पर विजयी प्रत्याशियों में जहां खुशी का माहौल देखा गया वहीं हारे प्रत्याशी खामोशी से चले गए। परिणाम आते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। जुलूस की शक्ल में शहर के इलाकों में पहुंचे। अध्यक्ष पद पर बलराम यादव को 568 मत और चंद्रकांत सिंह को 320 मत मिला। जबकि निर्भय यादव को दो मत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक यादव को 490 और अंगद यादव को 399 मत मिले। महामंत्री पद शाकिर अली को 462 मत और अखिलेश को 329 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पर शैलेश को 529 मत और आकाश त्रिपाठी को 359 मत प्राप्त हुआ। संयुक्त मंत्री पद पर सुंदर दुबे निर्विरोध निर्वाचित हुए। संकाय प्रतिनिधि पद पर उमा कुशवाहा को 271 मत और शैलेश गोंड को 106 मत हासिल हुआ। चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed