फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shadow silence on the election offices of the candidates

Deoria News: उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालयों पर छाया सन्नाटा

Sat, 06 May 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shadow silence on the election offices of the candidates
घर व चाय की दुकान पर बैठकर गुणा गणित करने में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। जिन उम्मीदवारों के चुनाव कार्यालय पर हर रोज सैकड़ों समर्थकों का बैठना-उठना लगा रहता था, उन कार्यालयों पर शुक्रवार को सन्नाटा पसरा था। हालात ऐसा था कि मतदान को लेकर कोई उम्मीदवार अपने घर तो कोई उम्मीदवार चाय की दुकान पर बैठकर समर्थकों के साथ गुणा-गणित करने में जुटा रहा। वहीं कुछ उम्मीदवार नगर का भ्रमण कर समर्थकों का उत्साहवर्धन करते रहे तो कई अपने घर में आराम फरमाते।

नगर निकाय चुनाव को लेकर आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर से 18, नगर पंचायत भटनी बाजार से 12, नगर पंचायत मझौली राज से 23 व नगर पंचायत लार से 13 उम्मीदवार मैदान में रहे। प्रथम चरण में आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर में 61.51%, नगर पंचायत मझौली राज में 58%, नगर पंचायत लार में 60.12% व नगर पंचायत भटनी बाजार में 66.91% मतदान हुआ। जिसके बाद उम्मीदवार अपने समर्थकों के बीच बैठकर मतदान के गुणा गणित बैठाने में जुटे हुए हैं। चुनाव कार्यालयों की हालत यह अब यह रही कि जहां से रोजाना सैकड़ों समर्थक व पदाधिकारी चुनाव में पूरी ताकत झोंके हुए थे। वह अब वीराना हो गया है। यहां न तो प्रत्याशी दिखाई दे रहे हैं और न ही उनके समर्थक दिखाई दे रहे हैं। कुछ उम्मीदवार अपने घर या चाय की दुकान पर समर्थकों के साथ बैठकर मतदान के गुणा-गणित में जुटे हुए हैं। वहीं कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जो मतदान होने के बाद से अब तक अपने घर से बाहर नहीं निकले हैं। उधर जगह-जगह से मिल रही रिपोर्ट सुनकर समर्थक खासे उत्साहित हैं। सलेमपुर, भटनी, लार व मझौली राज नगर पंचायत का रण कौन जितेगा या कौन हारेगा, इसका फैसला तो जनता ने अपना मत देकर कर दिया है। लेकिन जनता ने किन मुद्दों को लेकर स्थानीय सरकार चुनी है, इसका परिणाम 13 मई को आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed