{"_id":"573367874f1c1bba3f91994b","slug":"sha-rt-circuit-clothing-store-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाॅर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाॅर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में आग लगी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 11 May 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
मदनपुर के पकड़ी बाजार चौराहे पर कपड़े की दुकान में आग लगने से नष्ट हुए सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनपुर के पकड़ी बाजार चौराहे पर स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में शाट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखे करीब तीन लाख रुपये के कपड़े जलकर नष्ट हो गए। चौराहे पर स्थित दुकान में लगी आग से अफरा तफरी का माहौल हो गया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पकड़ी बाजार के रविंद्र जायसवाल ने अपने मकान में मुख्य चौराहे पर नवदुर्गा वस्त्रालय के नाम से एक रेडिमेड कपड़े की दुकान खोल रखी है। बुधवार की सुबह सात बजे दुकान खोल कर सफाई करने के बाद वह नाश्ता करने को बगल में चाय की दुकान पर चले गए। इस दौरान बिजली के तार टूट कर गिरने से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते दुकान जलने लगी।
आस पास के दुकानदारों में आग की लपटों को देख खलबली मच गई। लोग आग बुझाने में जुट गए। अन्य दुकानदार अपने दुकानों से सामान निकालने लगे। लोग के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। कपड़ा जलता देख दुकानदार की आंखों में आंसू आ गए। लोगों ने दुकानदार को ढांढस बंधाया। पीड़ित के अनुसार आग से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग से हुई क्षति का तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।