फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Several cases registered against former block pramukh but still he made character certificate

Deoria News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर कई केस दर्ज फिर भी बना दिया चरित्र प्रमाणपत्र

Thu, 17 Apr 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Several cases registered against former block pramukh but still he made character certificate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सलेमपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह उर्फ मंटू पर शराब तस्करी, लूट, जालसाजी, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। इसके बावजूद पुलिस ने उसका चरित्र प्रमाणपत्र जारी कर दिया। उसी आधार पर लॉटरी के माध्यम से पूर्व ब्लॉक प्रमुख के नाम से सलेमपुर का एक मॉडल शॉप भी आवंटित कर दिया गया है। एक दिन पहले जब एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर उसका हिस्ट्रीशीट खोला गया तो सब दंग रह गए।
पुलिस के मुताबिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हर गतिविधि पर निगरानी की जा रही है। सुधार नहीं हुई तो गैंगस्टर और जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी। चर्चा है कि आम आदमी का यदि शांतिभंग में चालान कर दिया जाता है या एनसीआर दर्ज रहता है तो पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र जारी नहीं करती है। इतने गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बावजूद पूर्व ब्लॉक प्रमुख का पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र कैसे जारी कर दिया गया। ठीक से इसकी जांच कराई गई तो कई लोगों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

सलेमपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह उर्फ मंटू समेत छह बदमाशों की पुलिस ने मंगलवार को हिस्ट्रीशीट खोली है। इसमें खुखुंदू के दो, श्रीरामपुर, मईल, गौरी बाजार और रुद्रपुर के एक-एक बदमाश शामिल हैं। सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह उर्फ मंटू के खिलाफ शराब तस्करी, लूट, जालसाजी, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। बनकटा थाने में शराब तस्करी, भाटपार रानी में बिजली चोरी का भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की वर्ष 2020 में दो देसी शराब की दुकानों का निरस्त किया गया था लाइसेंस : 20 अप्रैल 2020 को भाटपार रानी के तत्कालीन एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष बनकटा क्षेत्र के प्रतापपुर में वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इस बीच सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया निवासी व तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू फार्चूनर गाड़ी से पहुंचे थे। जब पुलिस ने जांच की तो गाड़ी से अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख समेत तीन लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया और उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को सीज कर दिया। इसकी रिपोर्ट बनकटा थानाध्यक्ष ने जिला आबकारी अधिकारी को भेज दी थी। आबकारी विभाग ने अभियोजन कार्यालय से सलाह ली थी कि परिवार में आठ दुकानें हैं। क्या सभी दुकानों का लाइसेंस निलंबित हो सकता है या फिर सिर्फ ब्लॉक प्रमुख की।
अभियोजन कार्यालय ने ल राजेश सिंह मंटू के नाम की दुकानों को निलंबित करने की बात कही। इसके बाद तत्कालीन डीएम अमित किशोर ने राजेश सिंह मंटू के नाम से भाटपार रानी व बनकटा के रामपुर बुजुर्ग में स्थित देसी शराब की दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया था।

पुलिस ने सितंबर 24 में चोरी के वाहन से बरामद किया था शराब : पांच सितंबर 24 को सलेमपुर पुलिस ने चोरी की दो लग्जरी कारों को पकड़ा था। इसमें बिहार तस्करी के लिए भेजी जा रही 52 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह मंटू और उनके बेटे प्रशांत सिंह समेत छह लोगों की संलिप्तता पाई गई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने बंजरिया गांव निवासी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख मंटू सिंह उर्फ राजेश सिंह, उनके बड़े बेटाे प्रशांत सिंह, कोतवाली क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी रत्नेश, टीचर्स कॉलोनी सलेमपुर निवासी अभिषेक सिंह, सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र के विनायका गांव निवासी राम प्रकाश यादव और बिहार प्रांत के गोपालगंज जनपद के उचका थाना क्षेत्र के सिरवा गांव निवासी दीपू यादव पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। जांच में पुलिस को पता चला है कि क्रेटा कार बेस्ट बंगाल की है और वहां से चोरी की गई है। उऑल्टो कार भी चोरी की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed