{"_id":"65b7fa3380534ebe8a03df66","slug":"seven-samples-taken-from-shops-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-118345-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खाद्य पदाथों के सात नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खाद्य पदाथों के सात नमूने लिए
Tue, 30 Jan 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
दूध, चाय पत्ती, बेसन, छेना, पनीर, मिठाई के लिए गए सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में तंदूरी चाय की गुणवत्ता में मानक की अनदेखी तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दो टीमों ने विभिन्न स्थानों पर स्थित दुकानों से दूध, चाय पत्ती, छेना, पनीर, बेसन, मिठाई के सात नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने जिले में तंदूरी चाय की गुणवत्ता जांचने तथा अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए दो दिवसीय अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम यादव, मानवेंद्र कुमार की टीम ने बैतालपुर में सुनील कुमार की ओर से संचालित तंदूरी चाय के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। टीम ने दूध का नमूना लिया।
बैतालपुर में ही तंदूरी चाय एवं कोल्ड ड्रिंक नामक प्रतिष्ठान से चाय पत्ती का नमूना लिया गया। टीम ने बैकुंठपुर ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण किया और एक दुकान से बेसन व एक मिष्ठान भंडार से दूध का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा की टीम भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में पहुंची। टीम ने नवादा चौराहा में गुड्डू मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना लिया तथा बखरी बाजार से भी मिठाई एवं जसुई से पनीर का नमूना लिया गया।