फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seven and a half lakh rupees were defrauded on the pretext of a job.

Deoria News: नौकरी का झांसा देकर साढ़े सात लाख की ठगी

Wed, 27 May 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Seven and a half lakh rupees were defrauded on the pretext of a job.
- न्यायालय के आदेश पर तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

बनकटा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी आरोपी सगे भाइयों आरोपी पवन कुमार, मुन्नीलाल, बबलू कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। उन पर नौकरी का झांसा देकर सात लाख ठगी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रोहन यादव ने जिला न्यायालय में वाद दाखिल कर कहा था कि अप्रैल 2023 में वह बनकटा क्षेत्र के कुरमौली उर्फ बक्शीगांव अपने बहनोई के यहां गए थे। इस दौरान अकटही बाजार स्थित चाय की दुकान पर रघुनाथपुर गांव निवासी आरोपी पवन कुमार गोंड़ से उनकी मुलाकात हुई। बाद में उसने फोन करके कहा कि वह अधिकारियों से सांठगांठ कर नौकरी लगाता है।
विज्ञापन

आरोप है कि, झांसे में आकर रोहन ने उसके खाते में पहली बार पचास हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी पवन के भाई मुन्नीलाल और बबलू कुमार शिकायतकर्ता के घर जाकर ढाई लाख नकद लिए। आरोप है कि असम के पते पर उसका फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर सीआईएसएफ में भर्ती करा दिया गया और अक्तूबर 2023 में अलवर राजस्थान में ट्रेनिंग के लिए भी भेज दिया गया। इस दौरान अक्टूबर में ही शिकायतकर्ता द्वारा कई बार में पांच लाख रुपये ऑनलाइन और ढाई लाख नकद यानिक कुल साढ़े सात लाख रुपये आरोपी को दे दिए। हालांकि, सर्टिफिकेट सत्यापन में फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद शिकायतकर्ता को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने सारी बात बताकर आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो गोरखपुर में जमीन देने की बात कह कर आरोपी उसे टालमटोल करने लगा। आरोप है कि अब पैसे वापस मांगने पर आरोपी उसे अपशब्द कहते हुए एससी-एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। इस मामले की शिकायत पुलिस में करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने न्यायालय में शरण लिया। अब न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी पवन कुमार, मुन्नीलाल, बबलू कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed