{"_id":"6913877d367dc10c45078a75","slug":"server-down-pathology-counter-remained-stalled-for-half-an-hour-deoria-news-c-208-1-deo1009-167721-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर डाउन : आधे घंटे ठप रहा पैथालॉजी काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर डाउन : आधे घंटे ठप रहा पैथालॉजी काउंटर
Wed, 12 Nov 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में पैथालॉजी काउंटर पर लगी भीड़, फोटो : संवाद
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को पैथालॉजी काउंटर का सर्वर आधे घंटे डाउन रहा। इसके चलते मरीज परेशान रहे। सर्वर अप होने के बाद पंजीकरण शुरू हुआ।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में सुबह से ही भीड़ रही। मेडिसीन विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ के चलते दो बजे के बाद तक मरीज देखे गए। यही हाल हड्डी रोग विभाग का रहा। यहां ओपीडी से लेकर प्लास्टर रूम के सामने भीड़ रही। पैथालॉजी जांच के लिए जीरो बिलिंग काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। यहां से पंजीकरण कराने को बाद पैथालॉजी काउंटर पर लोगों ने लाइन में लगकर वायल लिया। करीब 1:30 बजे पैथालॉजी काउंटर का सर्वर डाउन हो गया। इसके चलते यहां पंजीकरण और वायल देने का काम ठप हो गया। इसके चलते काउंटर पर मरीजों की भीड़ लग गई। करीब आधे घंटे बाद पंजीकरण शुरू हुआ तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि पैथालॉजी काउंटर पर तकनीकी समस्या से करीब 10 मिनट तक काम रुका रहा। पर जल्दी ही ठीक हो गया।