फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sensation due to murder and robbery in broad daylight, people in panic

Deoria News: दिनदहाड़े हत्या व लूट से सनसनी, दहशत में लोग

Thu, 14 Nov 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Sensation due to murder and robbery in broad daylight, people in panic
लार। दिनदहाड़े घर मेें घुसकर बुधवार को व्यवसायी की पत्नी से अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर लूट की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद वह फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। नगर के व्यवसायी सहमे हुए हैं। व्यापार मंडल ने जल्द खुलासे की मांग की है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। नगर के शास्त्रीय नगर वार्ड निवासी घनश्याम गुप्ता किराना व्यवसायी हैं। व्यवसायी रोज की तरह सुबह नौ बजे दुकान पर चले गए। छोटी बहू कालेज व छोटे बेटे अजय छुट्टी पर थे। वह बीच वाले भाई के नहीं रहने पर उनकी दुकान पर गए थे। 12.30 बजे बेटे की छुट्टी होने पर अजय उसे घर लेकर पहुंचे। घर के अंदर जाने पर देखा कि मां का शव बिस्तर पर पड़ा है। दीवारों पर खून के छींटे थे। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। दुकान से पति घनश्याम गुप्ता व बेटे भी पहुंच गए। अजय के मुताबिक भतीजी की शादी के लिए दूसरे फ्लोर पर रखे अलमारी के अंदर दस लाख रुपये और तीस लाख से अधिक के जेवरात बदमाश मां की हत्या के बाद लूट लिए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। इसके बाद परिजनों से पूछताछ कर कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

वहीं फारेंसिक टीम ने नमूने लिए। उधर घटनास्थल पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। परिजनों से भी जानकारी ली। शिक्षक अजय गुप्ता के मुताबिक उनके बड़े भाई अखिलेश गुप्ता की बेटी की शादी फरवरी के महीने में होनी थी। इसके लिए घर में तैयारी चल रही थी। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed