{"_id":"62716adb79ecd84db0210260","slug":"senior-advocate-is-no-more-deoria-news-gkp435598163","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर राम का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर राम का निधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर राम का निधन
देवरिया। दीवानी न्यायालय फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर राम त्रिपाठी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और 40 वर्षों से विधि व्यवसाय से जुड़े थे। उनका अंतिम संस्कार बरहज स्थित सरयू नदी तट पर किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र अमित तिवारी ने दी। उनके निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।
विकास खंड रुद्रपुर क्षेत्र के छपरा गांव निवासी प्रभाकर राम त्रिपाठी शहर के सीसी रोड पर अपने आवास में रहते थे। उन्होंने अपने जीवन को विधिक क्षेत्र में समर्पित कर समाज को कई दशकों तक सेवा देेते रहे। इनके निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर अधिवक्ताओं का तांता लग गया, जहां अधिवक्ता सुबाष चंद राव, आनंद राय, राजेश शुक्ल, सिंहासन गिरि, शक्ति धर पांडेय, अशोक दीक्षित, श्रीराम तिवारी, मनोज मिश्र, शत्रुमर्दन मिश्र, संदीप मिश्र, राजेश तिवारी, प्रबोध श्रीवास्तव, अमिताभ, अखिलेश सिन्हा आदि मौजूद रहे।