{"_id":"57a76ff74f1c1bb61f2b9117","slug":"seminary-manager-pleaded-with-the-president-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा प्रबंधक ने राष्ट्रपति से मृत्यु की गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा प्रबंधक ने राष्ट्रपति से मृत्यु की गुहार लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगने वाले रुद्रपुर के रहने वाले अब्दुल मजीद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मदरसा अरबिया अंजुमन इस्लामिया के प्रबंधक अब्दुल मजीद ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगी है। उन्होंने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को पत्र भेजकर कानून व्यवस्था पर छोभ जताते हुए इच्छा मृत्यु देने की मांग की है।
रविवार को रुद्रपुर मे आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रबंधक ने कहा कि मदरसा अरविया अंजुमन इस्लामिया और जमा मस्जिद की व्यवस्था अंजुमन इस्लामिया कमेटी वर्षो से देखती चली आ रही है। मदरसे और मस्जिद की व्यवस्था को दखने का मदरसा अरबिया अंजुमन को कानूनी हक प्राप्त है।यह संस्था हाईकोर्टँ के निर्देश पर सहायक निबंधक सोसाइटी चिट् और फंड से रजिस्टर्ड है।
व्यवस्था का संस्था को कानूनी अधिकार प्राप्त होने के बाद भी कुछ गुंडा तत्व मदरसा और मस्जिद पर अनाधिकृत रुप से कब्जा जमाए है। वह चार वर्ष से मदरसे के धन का दुरूपयोग कर रहे हैं। साथ ही जकात और चंदे में मिलने वाली रकम का अपने निजी हितों में खर्च कर रहे है। अवाम के हिसाब मांगने पर धमकी घुड़की देकर सबको डरा देते हैं। कानूनी अधिकार प्राप्त होने के बाद भी अधिकारी मूल संस्था को न्याय नहीं दिला पा रहें।
विज्ञापन
जिम्मेदार अधिकारियों के टालमटोल से रुद्रपुर में माननीय उच्च न्यायालय का आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है। मुसलिम बिरादरी के आम लोगों का कानून पर से विश्वास उठता जा रहा है। चार साल से कमेटी हक हासिल करने को जिलाधिकारी से लेकर कोतवाली का चक्कर काट रही है। उन्होंने कहा कि न्याय की उम्मीद खत्म होता देख वह मानसिक और शारीरिक रुप से अस्वस्थ हो चुके हैं। इस लिए उन्होंने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांग ली है। 15 दिनों के अंदर में उन्हें भारत के राष्ट्रपति का कोई जवाब नहीं मिला तो वे प्राण त्याग देगें।