{"_id":"69065eede5b9f890c203edce","slug":"self-reliance-is-the-key-to-the-countrys-progress-deoria-news-c-208-1-deo1009-166959-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आत्मनिर्भरता ही देश की तरक्की की कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आत्मनिर्भरता ही देश की तरक्की की कुंजी
Sun, 02 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शनिवार को युवा सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत सभागार में हुआ। इसमें युवाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने कहा कि आत्मनिर्भरता ही देश की तरक्की की कुंजी है और युवाओं को अपने कौशल और प्रतिभा को विकसित करने के लिए आगे आना चाहिए।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहाकि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत युवाओं को विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने जीवन को सुधार सकते हैं, बल्कि देश की प्रगति में भी योगदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
अभियान के जिला संयोजक व जिला महामंत्री प्रमोद शाही ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से राष्ट्रीय आय में वृद्धि होगी और हमारे किसान और व्यवसाई मजबूत होंगे। इस अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा युवाओं को सरकारी योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा, अजय कुमार दूबे, अजय शाही, प्रवीण प्रताप मल्ल, मुकुल मणि त्रिपाठी, निर्मला गौतम, रमेश वर्मा माैजूद रहे।