फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   seek suport for bharat band

संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के लिए लोगों से मांगा समर्थन

Sat, 25 Sep 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
seek suport for bharat band
संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के लिए लोगों से मांगा समर्थन
विज्ञापन

देवरिया। संयुक्त किसान मोर्चा के 27 सितंबर भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों ने शनिवार को पर्चा वितरण और जन संपर्क अभियान चलाया। कोतवाली रोड, सब्जी मंडी, छह मुखी चौराहा, मालवीय रोड, सिविल लाइंस, कसया ढाला, भीखमपुर रोड, राजकीय परिवहन विभाग, भटवलिया टैक्सी स्टैंड, बिजली विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, निबंधन कार्यालय जैसे स्थानों पर कामरेड राम किशोर वर्मा एवं भाकियू नेता विनय सिंह के नेतृत्व में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं विद्युत इंजीनियर संघ के नेता एके वर्मा, परिवहन विभाग के नेता अध्यक्ष रोडवेज संयुक्त परिषद अरविंद कुमार और टैक्सी टेंपो संघ के नेता बबलू को मोर्चा के तरफ से देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए समर्थन देने के लिए पत्र सौंपा गया।

समर्थन पत्र और वितरित किए जा रहे पर्चों के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि खेती किसानी को पूरी तरह बर्बाद करने और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए निजीकरण करने सरकारी विभागों को बेचने जैसी गलत नीतियों के खिलाफ सभी को आगे आने की जरूरत है। सरकार की कारपोरेट परस्त नीतियों के कारण किसान मजदूर दुकानदार भूमिहीन आदिवासी बुनकर कारीगर आढ़ती, पल्लेदार, छोटे व्यापारी पटरी, व्यापारी सभी संकटग्रस्त हैं ।ऑटो टैक्सी चलाकर जीविकोपार्जन करने वाले लोगों के सामने भी डीजल पेट्रोल की महंगाई और जनता में क्रय शक्ति घटते जाने के कारण मजदूरी निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। इस दौरान डॉ मधुसूदन उपाध्याय, राघवेंद्र प्रताप शाही, चंद्रदेव सिंह, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, आरपी सिंह, कामरेड साधु सरण, विनय सिंह, एकेश मिश्रा, विजय जुआठा, सुरेंद्र चौहान, सदानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed