फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Seeing the mismanagement of the hospital, the MLA got angry at the superintendent

Deoria News: अस्पताल की दुर्व्यवस्था देख अधीक्षक पर बिफरे विधायक

Mon, 18 Sep 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seeing the mismanagement of the hospital, the MLA got angry at the superintendent
- चोर काट ले गए ऑक्सीजन प्लांट की तांबे की पाइप लाइन
विज्ञापन

- लेबर रूम में नहीं आ रहा था पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों में फल बांटने गए विधायक जय प्रकाश निषाद अस्पताल की दुर्व्यवस्था देखकर बिफर गए। उन्होंने सीएचसी की दयनीय दशा को लेकर नाराजगी जताई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह को फटकार लगाई।

अस्पताल में उन्हें कोविड वार्ड में लगी ऑक्सीजन पाइप लाइन खराब मिल। पता चला कि चोर एक माह पहले ऑक्सीजन प्लांट की तांबे की पाइप लाइन काट ले गए। अधीक्षक ने चोरी की घटना की सूचना अब तक न पुलिस और न ही विभाग को दी है। मैटरनिटी हॉल के लेबर रूम के नलों से पानी नहीं आ रहा था। भवन में कहीं भी टोंटी से पानी नही आ रहा था। लेबर रूम की स्टाफ नर्सों को प्रसव कराने के लिए बाल्टी में हैंडपंप से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। नाराज विधायक ने एमओआईसी की सीएमओ से शिकायत की। उन्होंने कहा कि तांबे की पाइप लाइन चोरी में अस्पताल की मिली भगत लग रही है। घटना के काफी दिन बीतने के बाद एफआईआर न कराने से संदेह बढ़ गया है। उन्होंने अधीक्षक को तत्काल केस दर्ज कराने और एक सप्ताह के अंदर सारी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। विधायक भर्ती मरीजों और प्रसूता में फल वितरित किए। इस दौरान पर ब्लॉक प्रमुख ऊषा पासवान, दिलीप जायसवाल, संगमधर द्विवेदी, राजू गुप्ता, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed