फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Security of 116 villages of Doaba region will be strengthened, anti flood works will be done with Rs 23 crores

Deoria News: दोआबा क्षेत्र के 116 गांवों की मजबूत होगी सुरक्षा, 23 करोड़ से होंगे बाढ़रोधी कार्य

Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Security of 116 villages of Doaba region will be strengthened, anti flood works will be done with Rs 23 crores
रुद्रपुर/एकौना। दोआबा के 116 गांवों की सुरक्षा को चौकस होगी। बांध और सड़क को मजबूत कराया जाएगा। गोर्रा व राप्ती नदी के तटबंध पर निरोधात्मक कार्य कराने के लिए शासन से करीब 23 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। बंधों पर बोल्डर पिचिंग और ब्रिक सोलिंग कराने के लिए सिंचाई विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दिया है। शासन से गोर्रा नदी के बाईं तरफ पिड़रा भुसवल बांध पर पिड़री गांव के निकट बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य दो करोड़ रुपये से कराए जाएंगे। पिड़रा करनपुर तटबंध पर जगत माझा के काली मंदिर के समीप भी कटान रोकने के लिए दो करोड़ 17 लाख रुपये का बोल्डर पिचिंग स्वीकृत हुआ है। गोर्रा नदी के पलिया छपरा बांध पर तीन साल से कटान कर रही नदी का वेग रोकने के लिए 98 लाख रुपये से कटानरोधी काम होंगे। राप्ती नदी के किनारे तिघरा मराछी बांध पर तीन करोड़ रुपये से स्लोप कर बोल्डर बिछाए जाएंगे। बांध पर भेड़ी के समीप एक करोड़ 11 लाख से बचाव कार्य होगा। यहां बीते वर्ष नदी बांध के समीप कटान करते हुए पहुंच गई थी। नगवा छपरा बांध पर छह जगहों पर बंधे के सुदृढ़ीकरण में मिट्टी और ब्रिक सोलिंग के कार्य करीब छह करोड़ रुपये से होगा। गोर्रा नदी के किनारे पांडेय माझा जोगिया सरमोहना बांध के बीच कटान स्थल पर 187 लाख से बंधे की सुरक्षा की जाएगी। जगदीशपुर से सरांव तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से छह करोड़ से सुदृढ़ीकरण होगा।
विज्ञापन

विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि कछार और दोआबा के बंधों को दुरुस्त कराने के लिए उनके प्रस्ताव पर धन की स्वीकृति मिल गई है। सिंचाई विभाग ने टेंडर की कार्रवाई शुरु कर दी है। जून के पूर्व काम पूरे करा दिए जाएंगे। अभी तीन और सड़कों के धन की जल्द ही स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed