फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Secondary schools will cooperate in improving the environment

Deoria News: पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे माध्यमिक विद्यालय, लगाएंगे आठ हजार पौधे

Thu, 08 Jun 2023 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Secondary schools will cooperate in improving the environment
पौधरोपण के लिए जनपद के 86 विद्यालयों को दी गई विशेष जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के 86 राजकीय एवं एडेड माध्यमिक स्कूल पर्यावरण को बेहतर बनाने में अपना योगदान करेंगे। इन्हें अपने परिसर में आठ हजार पौधे लगाने का निर्धारित आवंटन दिया गया है। इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी इन्हीं की होगी। चयनित हर एक विद्यालय को अलग-अलग पौधरोपण का करने एवं निर्धारित स्थल का चयन कर गड्ढों की खुदाई कराने का लक्ष्य विभागीय अधिकारियों ने प्रधानाचार्यों को दिया है।

माध्यमिक विद्यालय भी हरे-भरे हो और पेड़-पौधों से आच्छादित हो, इसके लिए इस बार इन्हें पौधरोपण के लिए विशेष लक्ष्य प्रदान किया गया है। जनपद के राजकीय व एडेड स्कूलों में से कुल 86 को इसके लिए खास तौर पर चयनित किय गया है, जहां विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाने हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.विनोद कुमार राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में स्थित राजकीय एवं एडेड स्कूलों को पौधरोपण के लिए चुना गया है। माध्यमिक स्कूलों को कुल आठ हजार का लक्ष्य मिला है। स्कूलों का चयन कर विद्यालयवार पौधरोपण के आवंटन की संख्या निर्धारित कर दी गई है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी इस कार्य को बेहतर तरीके से पूरा कराने को कहा गया है। कार्यालय स्तर से इसके माॅनिटरिंग की व्यवस्था भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed