फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Search intensified for smugglers who challenged the police and broke the barrier

Deoria News: पुलिस को चुनौती देकर बैरियर तोड़ने वाले तस्करों की तलाश तेज

Wed, 27 Aug 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Search intensified for smugglers who challenged the police and broke the barrier
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट पर सड़क पर लगे बैरियर को तोड़कर भागे तस्करों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
वारदात को पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक तस्करों तक नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी के नंबर ट्रेस कर तस्करों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त की सुबह तीन चार पहिया वाहन मझौली-मैरवा मार्ग पर स्थित रामपुर बुजुर्ग चौकी के सामने लगे बैरियर को तोड़ते हुए भाग निकले थे।
विज्ञापन

चौकी पर तैनात एक सिपाही ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की थी, मगर, गाड़ी की रफ्तार और चालकों की नीयत देखकर उसने खुद के कदम को पीछे खींच लिया।
स्थानीय लोग मानते हैं कि अगर सिपाही तत्काल न हटता तो यहां भी केरवनिया घाट पुल पर हुए हादसे जैसा बड़ा मामला घट सकता था। इस हादसे का वीडियो वायरल होने और समाचार पत्रों में सुर्खियां बनने के बाद एसपी विक्रांत वीर ने इसे गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में बनकटा पुलिस और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में बैरियर तोड़ने और पुलिस को चुनौती देने वाले इन अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। एसपी ने कहा कि यह केवल नियम तोड़ने की घटना नहीं है, बल्कि पुलिस व्यवस्था को सीधी चुनौती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल इस घटना से पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट है और तस्करों की तलाश में लगातार दिबश दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बैरियर तोड़ने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में बदमाशों की गिरफ्तारी पुलिस की साख के लिए भी बेहद जरूरी है।
उधर, बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव के बाद बाॅर्डर पर शराब की तस्करी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed