{"_id":"665b8c6cef4a420ef60191e6","slug":"sdm-warned-pithaseen-officer-deoria-news-c-208-1-deo1004-126943-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ई-रिक्शा चालक की पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ई-रिक्शा चालक की पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला
Sun, 02 Jun 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
बरहज के बीआरसी बूथ संख्या 250 पर शिकायत मिलने पर लोगों को समझाती एसडीएम संवाद
सलेमपुर कोतवाली के छपरा प्रयाग की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के छपरा प्रयाग गांव में शुक्रवार की शाम को एक महिला का शव कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के छपरा प्रयाग गांव की रहने वाले श्यामबहादुर शुक्रवार की दोपहर ई-रिक्शा लेकर सलेमपुर गए थे। उनके सलेमपुर चले जाने के बाद उनकी पत्नी नीलू (28) ने अपने कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को जब श्यामबहादुर ई-रिक्शा लेकर घर लौटै तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने जंगले के रास्ते कमरे में झांक कर देखा तो नीलू का शव फंदे से लटका था। वह चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।