फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SDM Salempur visited the gas agency and investigated the complaints.

Deoria News: एसडीएम सलेमपुर ने गैस एजेंसी पहुंचकर की शिकायतों की जांच

Sun, 22 Mar 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
SDM Salempur visited the gas agency and investigated the complaints.
भटनी। क्षेत्र के सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम सलेमपुर ने शनिवार शाम एजेंसी पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान एजेंसी के अभिलेखों और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लापरवाही मिलने पर कर्मियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

भटनी नगर स्थित सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी से सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाकर लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम सलेमपुर से की थी। इस पर शनिवार शाम को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह व अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बुकिंग और सिलेंडर वितरण का मिलान किया गया।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि इस दौरान अंतर मिलने पर एसडीएम ने कर्मियों को फटकार लगाई। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में उम्मीद जगी है कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि बुकिंग कराने के बाद गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्था बनाया गया है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर दुकानों पर उपयोग पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed