{"_id":"5fce65218ebc3ecfc21d1f91","slug":"sdm-raided-taxi-stand-recovery-salempur-news-gkp3759978138","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी स्टैंड वसूली पर एसडीएम, सीओ ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी स्टैंड वसूली पर एसडीएम, सीओ ने मारा छापा
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। टैक्सी स्टैंड वसूली मामले में सोमवार को एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल, सीओ श्रीयश त्रिपाठी व कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने नगर व मझौलीराज में छापा मारा। जिसके बाद स्टैंड कर्मचारी वसूली छोड़ भाग गए। एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
डीएम अमित किशोर ने जनपद के सभी नगर निकायों में क्रियाशील टैक्सी स्टैंडों की वसूली तत्काल स्थगित करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सलेमपुर व मझौलीराज के टैक्सी स्टैंडों पर धड़ल्ले से वसूली की जा रही थी। सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल, सीओ श्रीयश त्रिपाठी व कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने भारी पुलिस बल के साथ नगर व मझौलीराज के वसूली स्थलों पर छापा मारा।
इस दौरान स्टैंड कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एक कर्मचारी मौके पर पकड़ा गया। जिसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया। वहीं ठेकेदार का कहना है कि वह 78 लाख में ठेका लिया है। वसूली स्थगित होने से उनका काफी नुकसान हो रहा है। इस संबंध में सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि टैक्सी स्टैंड से हो रही वसूली को बंद करा दिया गया है। एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया था। उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।