फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sdm mahendra kumar died

Deoria News: एसडीएम न्यायिक बरहज का निधन, दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 05 May 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
sdm mahendra kumar died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उपजिलाधिकारी न्यायिक बरहज महेंद्र कुमार का निधन शुक्रवार की रात केजीएमयू लखनऊ में हो गया। वह बीमार चल रहे थे। वह जौनपुर जिले के मूल निवासी थे। परिवार में पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री हैं। परिवार प्रयागराज में रहता है। उनके निधन की खबर मिलने पर कलक्ट्रेट में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में उनके कार्यालय कक्ष में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धांजलि दी गई है। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, सीआरओ जेएल चौधरी, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, एएसडीएम मंजूर आलम, एएसडीएम अवधेश निगम, डीएसओ संजय पांडेय, जिला सूचना अधिकारी शांतनु श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी सुशील श्रीवास्तव, एलबीसी नर्वदेवश्वर श्रीवास्तव, चंद्रभान चौरसिया, आरपी सिंह, दिनेश मणि, रंजन पांडेय, आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed