{"_id":"65d25739abe42fe51904da54","slug":"sdm-inspected-desputed-place-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-119661-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एसडीएम ने जाना विवादित जमीन का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एसडीएम ने जाना विवादित जमीन का हाल
Mon, 19 Feb 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार-18डीईओ 135
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित नौकाटोला में एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने रविवार को राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विवादित जमीन का हाल जाना। एक पक्ष पैतृक जमीन में अवैध तरीके से निर्माण कराने, जबकि झोपड़ी डालकर रह रहे लोग कुछ वर्ष से कब्जा होना बता रहे थे। एसडीएम ने मातहतों को निर्देश देते हुए दोनाें पक्षों के कागजात तलब किए हैं।
नौका टोला में लालू यादव, राजवंशी प्रसाद, रामाज्ञा, लालबहादुर यादव आदि झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम से प्रभुनाथ मणि त्रिपाठी उस भूमि को पैतृक जमीन होना बता रहे थे। वहीं, काबिज लोग लिखा हुआ स्टांप दिखा रहे थे। प्रभुनाथ का कहना था कि जमीन हिस्से में मिली है। इस पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। वहीं, प्रतिपक्ष परिवार के किसी सदस्य से रुपये देकर स्टांप पर लिखा-पढ़ी किया जाना बता रहे थे।
एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि शिकायत पर विवादित भूमि का मुआयना किया गया है। दाेनों पक्षों को कागजात के साथ तहसील में बुलाया गया है। मौके पर कानूनगो त्रिभुवन सोनकर, लेखपाल अशोक पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद गुप्त, गुड्डू पांडेय आदि मौजूद रहे।