{"_id":"62828bce4a733b32700be710","slug":"sdm-inspected-dams-deoria-news-gkp437083731","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने तटबंधों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने तटबंधों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
छोटी गंडक नदी के उसका गांव के समीप कटान स्थल का निरीक्षण करते भाटपार रानी एसडीएम अरुण कुमार वर्मा
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने तटबंधों का किया निरीक्षण
कटान स्थलों पर भी गए, ग्रामीणों ने समुचित उपाय किए जाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के किनारे बने तटबंधों का एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अति तीव्र हो रहे कटान स्थलों को देखा और ग्रामीणों से इसके समुचित उपाय के बारे में जानकारी ली।
16 मई के अंक में अमर उजाला ने छोटी गंडक व खनुआ नदी के तटबंध जर्जर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सोमवार को उपजिलाधिकारी ने सबसे पहले छोटी गंडक नदी के चनुकी दिस्तौली करमुआ तटबंध पर उसका गांव के पास स्थित अति तीव्र कटान स्थल का निरीक्षण किया। वहां छोटी गंडक नदी कटान कर उसका गांव के समीप आ गई है। कटान के चलते वहां नदी अर्धचंद्राकार रूप में बह रही है। सुरेश प्रसाद, नवरंगी प्रसाद, अवधेश कुशवाहा, रामप्रवेश यादव, रविंद्र यादव आदि ने बताया कि यदि यहां बरसात के पहले बोल्डर आदि से कटान रोकने की व्यवस्था नहीं सुनिश्चित हुई तो उसका गांव के साथ-साथ दिस्तौली, होलईपुर, चनुकी आदि गांवों को भी बाढ़ की तबाही झेलने पड़ सकती है। ग्रामीणों ने इस स्थल पर तत्काल बोल्डर गिराने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने करमुआ का भी निरीक्षण किया, जहां तेजी से कटान हो रही है। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कटान स्थलों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। साथ ही यहां कटान रोकने के लिए समुचित उपाय करने के लिए कहा जाएगा।