फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SDM, CO returned Beating

एसडीएम, सीओ को बैरंग लौटाया

Sun, 26 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 26 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
SDM, CO returned Beating
जिला अस्पताल में बिजली विभाग के संविदा मजदूरों का दूसरे दिन भी इलाज चला।
अनशन समाप्त कराने पहुंचे एसडीएम और सीओ को बिजली मजदूरों के विरोध का सामना करना पड़ा। मजदूरों का तेवर देख अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। उधर, मानदेय भुगतान के लिए आमरण अनशनकारी मजदूरों की हालत रविवार को भी नाजुक रही। इसके चलते तीनों मजदूर डिस्चार्ज नहीं हो सके। साथ ही तीन और मजदूर आमरण अनशन पर बैठ गए। 
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड कसया और पडरौना के 75 संविदा मजदूरों का आठ महीने से मानदेय भुगतान अटका है। मानदेय भुगतान के लिए बिजली मजदूरों ने 26 मई से धरना शुरू कर दिया। सात जून से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। कोई रास्ता नहीं सूझता देख पांच मजदूरों ने 21 जून से आमरण अनशन शुरू कर दिया। इसके बावजूद मानदेय भुगतान के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई गई।
विज्ञापन


तीन मजदूर अनशन स्थल पर शनिवार को बेहोश हो गए। इसके बाद आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों मजदूरों की हालत रविवार को भी नाजुक बनी रही। जिला अस्पताल से चिकित्सकों का दल अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में अनशन स्थल पर पहुंचा। जहां नंदू तिवारी और सैयद अंसारी को लो ब्लडप्रेशर और डिहाइड्रेशन का शिकार बताया। इसके साथ ही तीन और मजदूर अनिल पाल, सत्येंद्र खरवार और अशोक कुशवाहा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, शनिवार की देर रात को एसडीएम सचिन सिंह और सीओ सिटी सुशील सिंह अनशन स्थल पर पहुंचें। मजदूरों से कहा कि खाना खाने के बाद परिसर को खाली कर दीजिए। अधिकारियों की बात सुन कर बिजली मजदूर भड़क उठे। उन्होंने दो टूक कहा कि मजदूर नेताओं के आने के बाद ही परिसर खाली किया जाएगा। यह बात जैसे ही शहर में रहने वाले मजदूर नेताओं को मिली। कुछ देर में अनशनस्थल पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ हो गई।


बिजली मजदूरों का तेवर देख अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। इसके साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय से बिजली मजदूरों ने पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय से मठिया श्रीराम, कुशीनगर में मुलाकात की। उन्होंने मजदूर नेताओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आमरण अनशनस्थल पर जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, कृष्ण मुरारी मौर्य, गोरख यादव, मोहन कुशवाहा, मुकेश सिंह, अनिरूद्ध खरवार, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed