फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   science exhibition date declared

Deoria News: सत्र में आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी की तिथि निर्धारित

Sat, 22 Jun 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Jun 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
science exhibition date declared
बेहतर तरीके से विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए जिले को मिले 75 हजार रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी की तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिले में आयोजन के लिए 75 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। 15 अक्तूबर को विद्यालय स्तर पर, 31 अक्तूबर को जिला स्तर पर और 10 नवंबर को मंडल स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
सत्र 2024-25 के लिए राज्य परियोजना निदेशक ने जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक विज्ञान प्रदर्शनी के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। शासन से इसके लिए जिले को 75 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से हर वर्ष कक्षा छह से 12वीं तक विद्यार्थियों में वैज्ञानिक समझ व सोच विकसित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि जिले में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय स्तर पर 15 अक्तूबर को, जनपद स्तर पर 31 अक्तूबर को और मंडल स्तर पर 10 नवंबर को होगा। वहीं, नवंबर में ही प्रदेश स्तर पर इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान विषय पसंद करने वाले छात्रों के हित में होती है प्रदर्शनी

जीआईसी के विज्ञान शिक्षक गोविंद सिंह ने बताया कि विज्ञान में अभिरुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसमें अलग-अलग वर्ग में छात्र-छात्राएं अपने मॉडलों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। इन्हीं बच्चों में से ही कुछ आगे निकलकर विभिन्न संस्थानों में वैज्ञानिक भी बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed