फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Schools with less than 20 students will be merged first

Deoria News: 20 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का पहले होगा विलय

Mon, 30 Jun 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 30 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Schools with less than 20 students will be merged first
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में परिषदीय विद्यालयों के विलय करने की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षकों के विरोध को देखते हुए इसे चरणवार प्रक्रिया अंतर्गत लागू की जाएगी। जनपद स्तर पर 50 से कम संख्या वाले 593 विद्यालयों को विभागीय स्तर पर चिह्नित किया गया है।
शिक्षक संगठनों के विरोध को देखते हुए विभागीय स्तर पर विलय को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। आलम यह है कि पहले 20 छात्रों से कम वाले विद्यालयों को इसमें चयनित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से चार चरणों में इसे पूरा करने की कोशिश है। पहले चरण में 20 से कम विद्यालयों का विलय किया जाएगा, दूसरे में 20 से 30 तक छात्र संख्या वाले, तीसरे चरण में 30 से 40 की संख्या वाले एवं अंतिम चरण में 40 से लेकर 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को विलय करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ब्लॉक स्तर से लेकर जिले स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। देवरिया सदर के खंड शिक्षाधिकारी देवमुनि वर्मा ने बताया कि 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया जारी है। इसे लेकर सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विलय की प्रक्रिया चरणवद्ध तरीके से पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed