{"_id":"686181dc46f4a820d80fa076","slug":"schools-will-open-after-summer-vacation-preparations-to-welcome-children-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-157097-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ग्रीष्मावकाश के बाद खुलेंगे स्कूल बच्चों के स्वागत की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ग्रीष्मावकाश के बाद खुलेंगे स्कूल बच्चों के स्वागत की तैयारी
Sun, 29 Jun 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिषदीय स्कूल एक जुलाई से खुल जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों के स्वागत की तैयारी शुरू की गई है। पहले दिन बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया जाएगा और उसी दिन से नियमित कक्षाएं चलेंगी।
ग्रीष्मावकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों में एक जुलाई से नियमित कक्षाएं चलेगी। इसके लिए बीएसए शालिनी श्रीवास्तव की ओर से शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले दिन बच्चों का रोली चंदन का तिलक लगाकर, पुष्प देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया जाएगा। उस दिन मध्याह्न भोजन में बच्चों के लिए मीठा रुचिकर व्यंजन जैसे हलवा, खोर आदि दी जाएगी। बीएसए ने बताया कि विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करते हुए विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही कक्षा कक्ष, फर्श, ब्लेक बोर्ड, फर्नीचर खिड़की दरवाजे की धुलाई दीवारों आदि की सफाई हर हाल में होनी चाहिए। पानी टंकी, वॉशरूम किचन, पुस्तकालय, भंडार कक्ष, आदि की भी साफ-सफाई होनी चाहिए।
देवरिया सदर के प्राथमिक विद्यालय सरौरा नंबर एक के प्रधानाध्यापक नरेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि एक जुलाई को स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत टीका लगाकर व आरती कर किया जाएगा।