{"_id":"692f3abcbe42773b7a02e485","slug":"school-vehicles-pass-through-a-dilapidated-bridge-without-railings-deoria-news-c-208-1-deo1011-169194-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेलिंग विहीन जर्जर पुल से गुजरते हैं स्कूल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेलिंग विहीन जर्जर पुल से गुजरते हैं स्कूल वाहन
Wed, 03 Dec 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के हरैया-सरैनी मार्ग स्थित खरहरिया गांव के पास ड्रेन पर बनी पुलिया की रेलिंग कई साल से टूटी पड़ी है। स्लैब भी जर्जर हो गया है। इस मार्ग से इलाके के तमाम स्कूल-कॉलेजों के वाहन बच्चों को लेकर गुजरते हैं। लोग कई बार जिम्मेदार अधिकारियों समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन पुलिया और रेलिंग की मरम्मत नहीं की गई।
ग्राम सभी हरैया से सरैनी होकर नारायणपुर के रास्ते त्रिमुहानी घाट होते हुए कुशीनगर जिले के जौरा बाजार को एक सड़क जाती है। इस सड़क पर हरैया-सरैनी गांव के बीच ताल स्थित ड्रेन पर आवागमन के लिए एक पुलिया बनी है। पुलिया जर्जर हो गई है। इस पुलिया से हर दिन इलाके के आठ स्कूलों की बसें आती-जाती हैं।
पुलिया मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों सहित क्षेत्रीय विधायक व सांसद से लिखित शिकायत की गई है लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। खरहरिया निवासी दयानंद यादव, नरहरपट्टी के पूर्व प्रधान राघव कुमार पांडेय, नरायनपुर के सरफराज अहमद आदि ने नई पुलिया बनवाने की मांग की है। संवाद