{"_id":"6123c5ef8ebc3e7a037bcd91","slug":"school-open-form-tuesday-deoria-news-gkp406499263","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार से खुलेंगे कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार से खुलेंगे कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार से खुलेंगे कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल
- अभिभावक के सहमति पत्र के साथ स्कूल आने की अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना की दूसरी लहर के बाद शासन के निर्देश पर कक्षा छठवीं से आठवीं तक के स्कूल मंगलवार से खुलेंगे। ऐसे में स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य सभी को छात्रों का इंतजार है। कई स्कूलों में साफ-सफाई व सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है।
जूनियर शिक्षण संघ की जिलाध्यक्ष एवं एसएस कान्वेंट स्कूल की प्रबंधक संगीता सिंह ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार स्कूल खुलेंगे। स्कूल न खुलने से छात्रों की पढ़ाई तो प्रभावित हो रही है, स्कूल संचालकों का सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। जिन लोगों के स्कूल किराए के भवनों में चल रहे हैं, वह लोग तो कोरोना के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बच्चें आएंगे तो उनकी पढ़ाई पुन:पटरी पर लाने का प्रयास होगा। अन्य स्कूल संचालकों का कहना है कि अब मंगलवार को कक्षा छह से आठवीं की कक्षाओं को चलाया जाएगा। करीब छह माह बाद स्कूल खुल रहे हैं तो सभी को छात्रों के आने का इंतजार है। अभिभावकों को छात्रों को स्वीकृति पत्र के साथ ही स्कूल भेजने को कहा गया है। हालांकि इस बार इसकी अनिवार्यता नहीं है, इसके बिना भी आने वाले छात्रों को कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा।
बीएसए संतोष कुमार राय ने कहा कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए ही कक्षा छह से आठवीं तक के परिषदीय व प्राइवेट स्कूल खुलेंगे। अभिभावक से सहमति पत्र भी लेना है। छात्रों की उपस्थिति को लेकर स्कूल प्रबंधक अभिभावकों पर कोई दबाव नहीं डालेंगे।