फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu's water level in Bhagalpur is 45 cm above the red mark

Deoria News: भागलपुर में सरयू का जलस्तर लाल निशान से 45 सेमी ऊपर

Sun, 27 Aug 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 27 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Saryu's water level in Bhagalpur is 45 cm above the red mark
बरहज थाना घाट पर पक्के घाट की डूबी सीढियां   संवाद
सलेमपुर। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश और नेपाल के बैराज से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते सरयू के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार दोपहर तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर 64 मीटर 75 सेमी दर्ज किया गया, जो खतरे निशान से 45 सेमी ऊपर है। इससे तटवर्ती इलाकों में फिर हलचल तेज हो गई है, लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के कर्मचारियों के अनुसार नदी के जलस्तर में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 43 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार दोपहर से नदी में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी शुरू हुई थी, जो शुक्रवार दोपहर से दो सेमी प्रति घंटे की हो गई। शनिवार की दोपहर नदी का जलस्तर 64 मीटर 75 सेमी पर पहुंच गया, जो रेगुलेटर पर अंकित खतरे के निशान 64 मीटर 30 सेंटीमीटर से 45 सेमी ऊपर है। पिछले हफ्ते नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच कर लौट गई थी, जिससे तटवर्ती गांव के लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन दोबारा नदी में तेजी से हो रही बढ़ोतरी से तटवर्ती लोग एक बार फिर सहम गए हैं। नदी का पानी रिहायशी इलाकों की ओर तेजी से फैलने लगा है। बरहज के तहसीलदार अश्वनी कुमार ने बताया कि मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। तहसील कर्मचारियों को 24 घंटे मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed