फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu water level stabilizes in Bhagalpur, panic continues

Deoria News: भागलपुर में सरयू का जलस्तर हुआ स्थिर, दहशत बरकरार

Mon, 12 Aug 2024 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Saryu water level stabilizes in Bhagalpur, panic continues
भागलपुर में सरयू नदी का जल स्तरफोटो- संवाद
- केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर लाल निशान से 65सेमी ऊपर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश और नेपाल के पानी की वजह से सरयू नदी चार दिन से उफान पर थी, लेकिन सोमवार सुबह से जलस्तर स्थिर हो गया, लेकिन नदी अब भी खतरे के निशान से 65 सेमी ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर सोमवार सुबह से तुर्तीपार रेगुलेटर पर 64 मीटर 95 सेमी पर स्थिर है और खतरे निशान से 65 सेमी ऊपर बह रही है।

चार दिन से अपने वेग से तटवर्तियों की नींद उड़ाने वाली सरयू नदी का जलस्तर स्थिर होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। देवरहा बाबा आश्रम पर जाने वाली सड़क के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है, जिससे आश्रम पर जाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आश्रम के महंथ श्याम सुंदर दास ने बताया कि प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि पिछले वर्षों में गायों के लिए चारा और भक्तों के आने जाने के लिए नाव की व्यवस्था की जाती थी। अभी पूरा अगस्त का महीना बचा है। अगस्त में नदी और उफान पर होती है।
विज्ञापन

बरहज के एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि बाढ़ राहत चौकियों को स्थापित कर तहसील कर्मचारियों को मौजूद रहने को कहा गया है। निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed