{"_id":"6a68f9fbcb1dce166a02de74","slug":"saryu-river-water-level-stable-deoria-news-c-208-1-deo1045-187904-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन दिन घटने के बाद सरयू नदी का जलस्तर स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन दिन घटने के बाद सरयू नदी का जलस्तर स्थिर
Wed, 29 Jul 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू का जलस्तर तीन दिन घटने के बाद मंगलवार को आठ घंटे से स्थिर हो गया है। इसके साथ ही कटान की गति भी जगह-जगह कम हो गई है। सोमवार को नदी में छोड़े गए पानी का मंगलवार की शाम तक भागलपुर में कोई असर नहीं दिखा था। अब अगर पानी छोड़ा जाता है, तब दिक्कत होगी।
केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार सोमवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 63.49 मीटर दर्ज किया गया था। नदी रात में 9 सेमी घटने के बाद मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक स्थिर रही। मंगलवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर तुर्तीपार गेज पर 63.40 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर स्थिर होने से कटान की गति भी मंद हुई है, इससे नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर राप्ती, गोर्रा और छोटी गंडक नदियों के जलस्तर में भी कमी आई है। राप्ती और गोर्रा का जलस्तर नहीं बढ़ने से ही सरयू नदी का पानी भी स्थिर हुआ है।
केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई राजेश राव ने बताया कि नदी का जलस्तर स्थिर है। अभी कहीं कोई खतरे जैसी स्थिति नहीं है।