फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu river caught pace in Bhagalpur, water level rising three cm per hour

Deoria News: भागलपुर में सरयू नदी ने पकड़ी रफ्तार, तीन सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा जलस्तर

Fri, 28 Jul 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 28 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Saryu river caught pace in Bhagalpur, water level rising three cm per hour
सलेमपुर। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश की चलते सरयू नदी ने रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार दोपहर तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर 63 मीटर 65 सेमी दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 65 सेमी नीचे है। इससे तटवर्ती लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारियों के अनुसार नदी के जलस्तर में बुधवार रात से तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 12 घंटे में जलस्तर में 40 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आधी रात से नदी में तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि शुरू हुई, जो बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रही। तुर्तीपार रेगुलेटर पर बृहस्पतिवार दोपहर नदी 63 मीटर 65 सेमी पर प्रवाहित हो रही थी, जो रेगुलेटर पर अंकित खतरे के निशान 64 मीटर 30 सेमी से 65 सेमी नीचे है। तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदी में हो रहे उतार चढ़ाव से तटवर्ती लोग एक बार फिर सहम गए हैं। प्रशासन की तरफ से पिछले सालों की भांति बीजीएम इंटर कॉलेज भागलपुर, जूनियर हाईस्कूल मईल, हाईस्कूल तेलिया कला, प्राथमिक विद्यालय मौना गढ़वा को इस साल भी बाढ़ राहत चौकी बनाया गया है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश की वजह से नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। अगले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में वृद्धि का अनुमान है, कर्मचारियों को गेज पर निगरानी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed