फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu remained nine cm above the danger mark in Bhagalpur

Deoria News: भागलपुर में खतरे के निशान से नौ सेमी ऊपर ठहरी सरयू

Sat, 23 Aug 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Saryu remained nine cm above the danger mark in Bhagalpur
भागलपुर में सरयू का जल स्तर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। सरयू नदी का उफान अब भी जारी है। हालांकि, जलस्तर 12 घंटे से स्थिर है। जलस्तर स्थिर होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है, मगर नदी अब भी खतरे के निशान से नौ सेमी ऊपर बह रही है।
नदी के जलस्तर में हो रहा उतार-चढ़ाव तटवर्ती गांवों के लोगों को सकते में डाल रखा है। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि कहीं नदी पलटवार न कर दे।
बृहस्पतिवार को धीमी गति से बढ़ रही सरयू नदी शाम को स्थिर हो गई। शुक्रवार शाम तक यही स्थिति बरकरार रही। कई क्षेत्रों में जलभराव से लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 65-19 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में आयोग ने नदी के जलस्तर में वृद्धि का अनुमान लगाया है। उधर, तटवर्ती गांव के लोगों नदी के बढ़ते-घटने जलस्तर से लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के खतरे को लेकर प्रशासन ने बांधों पर निगरानी बढ़ा दी है। एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि बाढ़ के प्रति प्रशासन अलर्ट है। तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ राहत चौकियां स्थापित कर नदी की प्रकृति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed