{"_id":"669c045e6b35f65f220c59f5","slug":"saryu-is-scaring-you-crossed-the-red-mark-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-130747-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डरा रही सरयू, पार किया लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डरा रही सरयू, पार किया लाल निशान
विज्ञापन
पिछले 36 घंटे में खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बहने लगी नदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू के जलस्तर में एक बार फिर तेजी आई है, जिससे नदी का पानी एक बार फिर खतरे के निशान पार कर गया है। नदी के जलस्तर में नरमी आने के बाद दोबारा बढ़त बनाने को लेकर लोग डरे-सहमे हुए हैं। 36 घंटे में नदी के जलस्तर में 35 सेमी की बढ़त दर्ज किया गया है।
शनिवार को थाना घाट पर बने मीटर गेज पर सरयू का पानी खतरे के निशान 66.50 से 35 सेमी ऊपर 66.85 मीटर पर पहुंच गया। नदी में उमड़ रहे सैलाब के कारण बाढ़ का पानी खेतों की ओर फैलने लगा है। नदी के जलस्तर में आई कमी के कारण लोगों ने राहत महसूस किया था, लेकिन अचानक नदी के दोबारा करवट बदलने से लोगों को बीते बरसात के मौसम की याद आने लगा है। पक्के घाट की सीढि़यों से दूर जाने के बाद नदी बेलडॉड, तहसील के निकट पेट्रोल पंप के निकट, राजपुर नौकाटोला स्थित रामजानकी और बिनोवापुरी स्थित रुद्रपुर मार्ग के ऊपर से बहने लगी थी। इससे आवागमन बाधित हो गया था। नदी में दोबारा उमड़ रहे सैलाब को लेकर तटवर्ती गांवों के लोगों की नींद उचट गई है।
नदी का पानी दोबारा पीडब्ल्यूडी बंधे तक पहुंच गया है। जबकि कपरवार स्थित नवीन बांध पर दबाव बनाने लगा है। सरयू में बाढ़ आने से राप्ती भी उफान पर है। भदिला प्रथम गांव जहां टॉपू बना हुआ है। वहीं परसियां-विशुनपुर देवार के एक दर्जन मजरों तक पानी पहुंचने से लोग सांसत में हैं। बाढ़ के पानी से करीब 1000 एकड़ से अधिक कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। उग्रसेन सेतु से सटे गोरखपुर जनपद के कोलखास नई बस्ती में भी पानी लग गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
36 घंटे से नदी के जलस्तर में बढ़त दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। बंधों पर बारिश से उत्पन्न हुए थोड़ी-बहुत कमियों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
-अशोक द्विवेदी सहायक अभियंता, बाढ़ खंड विभाग