फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu in Bhagalpur is 28 cm above the danger mark.

Deoria News: भागलपुर में सरयू खतरे के निशान से 28 सेमी ऊपर

Tue, 23 Jul 2024 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Saryu in Bhagalpur is 28 cm above the danger mark.
-नेपाल के पानी छोड़े जाने के चलते नदी के जलस्तर में हो रही है वृद्धि तटवर्तीय क्षेत्र में रहने वालों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। पहाड़ों पर हो रही बारिश से सरयू में लगातार तीसरे दिन भी बढ़त जारी रही। तुर्तीपार रेगुलेटर पर नदी का जलस्तर सोमवार दोपहर दो बजे 64 मीटर 58 सेमी दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से 28 सेमी ऊपर है। आयोग ने 24 घंटे जलस्तर में वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। नदी का पानी रिहायशी इलाकों की ओर पहुंचने लगा है, जिससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
सरयू का तेवर अब तबाही मचाने का ताना-बाना तैयार कर रहा है। स्थिति यह है कि अब नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने लगा है। 24 घंटे में नदी का रुख देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। क्षेत्र के दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी के जलस्तर में वृद्धि को देख कर ऐसा लगने लगा है कि आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति और भी विकराल हो सकती है। तहसील प्रशासन ने भी बाढ़ की शंका को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार तुर्तीपार रेगुलेटर पर दोपहर 2 बजे 64 मीटर 58 सेमी दर्ज की गई, जो खतरे निशान 64 मीटर 30 सेमी से 28 सेमी ऊपर है।
विज्ञापन

रविवार को नदी का जलस्तर 64 मीटर 31 सेमी था। 24 घंटे में 27 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। बरहज के एसडीएम अंगद यादव ने कहा कि नदी के बाढ़ को देखते हुए सभी बाढ़ चौकियों पर तहसील कर्मचारियों को मौजूद रहने को कहा गया है। निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed