{"_id":"676db8b1b1154d078508c866","slug":"sardar-nagar-team-defeated-pateharwa-by-91-runs-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-143173-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरदार नगर की टीम ने पटहेरवा को 91 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरदार नगर की टीम ने पटहेरवा को 91 रनों से हराया
Fri, 27 Dec 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। देवांश एकेडमी के तत्वाधान में चल रहे प्रथम श्री चतुर्भुजी नारायण क्रिकेट कप प्रतियोगिता का दूसरा मैच बृहस्पतिवार को सरदार नगर मजीठिया एकेडमी व ऑल द बेस्ट एकेडमी पटहेरवा के बीच खेला गया। इसमें सरदारनगर ने विपक्षी टीम को 91 रन से हराकर दो अंकों की बढ़त हासिल की। पांच विकेट लेकर जीत में अहम योगदान देने वाले शिवम पासवान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बगहा मठिया ग्राउंड पर टाॅस जीत पटेहरवा टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सरदारनगर की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में 33.4 ओवर में 287 रन का स्कोर बनाया। इसमें इमरान अली ने 36 गेंद में 37, शशांक ने 37 गेंद 71, संजीव ने 56, भीम ने 24, रोहन ने 23 शिवम ने 20 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से सरफराज ने सर्वाधिक पांच विकेट हासिल किए। रिहान को दो,आदित्य प्रसाद, पवन और अजीत को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
जवाब में उतरी पटहेरवा की टीम 196 रन पर आल आउट हो गई। इसमें तौहीद ने 43, कुशल चौधरी ने 42, अहमद रजा ने 24 रन की पारी खेली। सरदारनगर टीम से शिवम पासवान ने पांच, भीम यादव ने तीन और अर्जुन यादव ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
जवाब में उतरी पटहेरवा की टीम 196 रन पर आल आउट हो गई। इसमें तौहीद ने 43, कुशल चौधरी ने 42, अहमद रजा ने 24 रन की पारी खेली। सरदारनगर टीम से शिवम पासवान ने पांच, भीम यादव ने तीन और अर्जुन यादव ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन