फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sarayu River reaches below danger mark in Bhagalpur

Deoria News: भागलपुर में खतरे के निशान से नीचे पहुंची सरयू नदी

Thu, 14 Aug 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sarayu River reaches below danger mark in Bhagalpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। सरयू के जलस्तर में निरन्तर घटाव के बाद खतरे के निशान से नीचे पहुंच कर नदी आठ घंटे से स्थिर हो गई। नदी खतरा बिन्दु से नीचे पहुंच चुकी है। इससे संभावित बाढ़ का खतरा तो टलता दिख रहा है, लेकिन लहरों में उबाल जारी है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में अब भी खतरा बरकरार है।

केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 63-85 मीटर दर्ज किया गया। नदी 24 घंटे में 26 सेमी घटने के बाद बृहस्पतिवार सुबह से स्थिर हो गई। तुर्तीपार हेड मीटर पर नदी का खतरा बिन्दु 64-10 मीटर है,नदी लाल निशान से 25 सेमी नीचे बह रही है। नदी का पानी उपरी इलाकों से तेजी से निकल रहा है, जिससे तटवर्तीय गांवो के लोग राहत तो महसूस कर रहे हैं, लेकिन अब भी नदी के पलटवार की चिंता सता रही है। कटान को लेकर बाढ़ विभाग के अधिकारी लगातार कटान स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता उपेन्द्र कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। कटान स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed