{"_id":"6aad7b2302ab8d21c804f9c8","slug":"youth-arrested-with-25-bottles-of-country-liquor-deoria-news-c-208-1-deo1022-192164-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 25 शीशी देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 25 शीशी देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
Fri, 18 Sep 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
भटनी। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने जांच के दौरान 25 शीशी देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया निवासी रिशु कुमार के रूप में हुई।
जीआरपी के अनुसार, उपनिरीक्षक शिव कुमार कुशवाहा शुक्रवार को प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर चेकिंग कर रहे थे, तभी एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 25 शीशी देसी शराब बरामद हुई। क्षेत्राधिकारी बलिया जीआरपी सवीरत्न गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद